29 Mar 2024, 11:06:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के लिए ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले रविंदर पाल सिंह नहीं रहे, कोरोना से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2021 12:01PM | Updated Date: May 8 2021 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना (COVID-19) का कहर लगातार जारी है। इस महामारी ने अब अपनी चपेट में खेलों और उससे जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों को भी लेना शुरू कर दिया है। भारत के पूर्व हॉकी प्लेयर रविंदर पाल सिंह (Ravinder Pal Singh) का कोरोना से निधन हो गया है। रविंदर पाल सिंह की कोरोना से जंग 2 हफ्ते से जारी थी, जिसने आखिरकार उनका जीवन लील लिया। रविंदर पाल सिंह ने शनिवार सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वो 65 साल के थे।

कोरोना से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी को 24 अप्रैल को लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वो कोरोना से उबर चुके थे और उन्हें गुरुवार को नॉन कोविड वॉर्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया था। लेकिन, शुक्रवार को उनकी तबीयत फिर से अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर डाला गया।

रविंदर पाल सिंह के निधन पर देश के खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना शोक जाहिर करते हुए लिखा कि आज भारत ने 1980 में मास्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एक बेशकीमती सदस्य को खो दिया है। भारतीय खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

1980 ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे रविंदर पाल सिंह ने 1984 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उसके पहले उन्होंने 1979 में हॉकी का जूनियर वर्ल्ड कप भी खेला था। सीतापुर में जन्में और सेंटर हाफ पोजिशन से खेलने वाले भारतीय हॉकी प्लेयर ने ओलिंपिक के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी, सिल्वर जुबली 10 नेशन कप, 1982 के वर्ल्ड कप और 1982 के एशिया कप जैसे बड़े हॉकी टूर्नामेंट में भी शिरकत किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »