26 Apr 2024, 04:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जेंटीना के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढेगा : रानी रामपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 5:44PM | Updated Date: Jan 1 2021 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि अर्जेंटीना दौरे पर अच्छे प्रदर्शन से तोक्यो ओलंपिक से पहले उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। भारतीय महिला टीम कोरोना महामारी के बाद अगले सप्ताह शुरू हो रहे अर्जेंटीना दौरे से ओलंपिक की तैयारियों का आगाज करेगी।
 
रानी ने हॉकी इंडिया की एक रिलीज में कहा है किअर्जेंटीना के खिलाफ अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर ओलंपिक से पहले हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। हम इस बार पदक जीतने का लक्ष्य लेकर ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि हम तोक्यो में इतिहास रचकर अपने देश को गौरवान्वित कर सकेंगें. हम इस साल हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »