19 Apr 2024, 05:51:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर एक सप्ताह पहले 12 दिसंबर को समाप्त होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 3:20PM | Updated Date: Nov 26 2020 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में चल रहा पुरुषों का राष्ट्रीय हॉकी शिविर समापन की मूल तिथि के स्थान पर एक सप्ताह पहले 12 दिसम्बर को समाप्त होगा। पहले यह शिविर 18 दिसम्बर को समाप्त होना था। 

शिविर को निर्धारित समय से पहले समाप्त करने की सिफारिश पुरुष सीनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच ने की थी। चार महीने के निरंतर शिविर के बाद खिलाड़ियों को 12 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक तीन सप्ताह का लंबा विश्राम मिलेगा। इस तीन सप्ताह के विराम के दौरान एथलीटों के लिये एक व्यापक शक्ति और कंडीशनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुरुष सीनियर टीम के मुख्य कोच और वैज्ञानिक सलाहकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस साल अगस्त से साई के बेंगलुरु केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है क्योंकि मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी तालाबंदी हुई थी। टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »