19 Apr 2024, 16:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बने ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम शुक्रवार को निर्विरोध रूप से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुन लिये गये जबकि पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद को निर्विरोध रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। हॉकी इंडिया ने यहां अपनी 10वीं कांग्रेस और चुनाव में ज्ञानेंद्रो को आधिकारिक तौर पर अपना अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद की भी हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में वापसी हो गई है। उन्हें इस दौरान निर्विरोध रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।
 
हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण यात्रा करने में असमर्थ हॉकी इंडिया के सदस्य ईकाइयों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इस बैठक में भाग लिया।
 
ज्ञानेंद्रो हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुने जाने वाले पूर्वोत्तर के पहले व्यक्ति बन गये हैं और उन्हें इस पद पर दो वर्षों के लिए चुना गया है। इससे पहले ज्ञानेंद्रो इस वर्ष सात जुलाई को मोहम्मद मुश्ताक अहमद के हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र  देने के बाद से कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।
 
ज्ञानेंद्रो 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे। वह एक दशक से अधिक समय तक मणिपुर हॉकी से जुड़े रहे हैं और उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में हॉकी के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं। वह हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मणिपुर हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »