28 Mar 2024, 16:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व स्तरीय सुविधाओं से प्रदर्शन में होता है सुधार : आकाशदीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2020 1:04AM | Updated Date: Oct 7 2020 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के तेज तर्रार फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह ने कहा है कि विश्व स्तरीय सुविधाओं और स्टेडियम से टीम के प्रदर्शन में सुधार आता है। भारतीय टीम पिछले एक साल शानदार लय में दिखाई दी है और टीम ने पिछले वर्ष जून में एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीता था और वर्ष के अंत में हुए एफआईएच क्वालीफायर्स के जरिये टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया था। भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग में इस वर्ष विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमें बेल्जियम,नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

आकाशदीप ने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हालांकि यह भारतीय खेल प्राधिकरण तथा हॉकी इंडिया की तरफ प्रदान किये गए विश्व स्तरीय सुविधाओं के बिना संभव नहीं था। सभी सुविधाओं के साथ अच्छे टर्फ के मैदानों पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता को निखारने का मौका मिला है जिसके प्रभाव हाल के वर्षों में टीम के प्रदर्शन में भी दिखा है।’’           

25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम को राजकुमार पाल और विवेक सागर प्रसाद जैसे युवा खिलाड़ियों का साथ मिला है। हमारी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शानदार संतुलन हैं जिसका टूर्नामेंट में खासा फायदा मिलता है। मैं युवा चेहरों को मौका देने के लिए हॉकी इंडिया को श्रेय देना चाहूंगा जिन्होंने देशभर से युवा खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलना का मौका दिया है।’’           

फॉरवर्ड खिलाड़ी ने अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक को लेकर कहा, ‘‘हमारी टीम ने हाल ही के वर्षों में विश्व की टॉप टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे भरोसा है कि भारत ओलंपिक में पदक जरूर जीतेगा। हमें केवल अपने विकास कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिसके बाद नतीजे अपने आप हमारे पक्ष में आएंगे। हम टोक्यो में इतिहास दर्ज करने के लिए तैयार हैं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »