20 Apr 2024, 05:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक में शीर्ष चार में आ सकते हैं : दीपिका ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 12:10AM | Updated Date: Sep 30 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी दीपिका ठाकुर का मानना है कि टीम के पास अगले साल ओलंपिक में शीर्ष चार पर रहने का मजबूत अवसर है। हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित की गयीं दीपिका ने 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के बीच टीम की तैयारियों पर प्रभाव नहीं पड़ने का श्रेय हॉकी इंडिया को दिया।
 
2016 रियो ओलंपिक टीम की सदस्य रहीं दीपिका ने कहा - मुझे इस बात की खुशी है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद टीम जल्द ही अपनी गतिविधियां शुरु कर सकी। यात्रा प्रतिबंधों के कारण इस साल कोई प्रतियोगिता नहीं होने के बावजूद राष्ट्रीय शिविर हो रहा है जिससे खिलाड़ि‍यों को पुरानी फॉर्म में वापस आने और अपने फिटनेस स्तर को बरकार रखने का समय मिलेगा।
 
2016 एशिया चैंपियंस ट्राफी खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाली दीपिका ने कहा - पांच वर्ष पहले अगर मुझसे पूछा जाता कि क्या महिला टीम विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो सकती है तो मैं शायद ही हां कह पाती। उन्होंने कहा, महिला टीम भी पुरुष टीमों की तरह टूर्नामेंट जीतने का ढृढ़ संकल्प ले चुकी है। हमने 2016 में एशिया चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 में एशिया कप और लंदन में विश्वकप क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी तथा 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। दीपिका का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा शुरु होने पर टीम वापसी करेगी। हालांकि टीम को इस साल कोई प्रतियोगिता नहीं खेलनी है। उन्होंने कहा - पिछले साल लगातार टूर्नामेंट जीतने के बाद टीम की लय शानदार है और टीम ने इस साल न्यूजीलैंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »