29 Mar 2024, 18:43:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय हॉकी टीम का डिफेंस सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुनौती देने में सक्षम : रघुनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 5:13PM | Updated Date: Aug 6 2020 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ का कहना है कि टीम का डिफेंस क्रम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुनौती देने में सक्षम है। रघुनाथ 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक औरÞ 2016 एफआईएच चैपियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। रघुनाथ ने कहा - भारतीय हॉकी टीम का डिफेंस क्रम काफी अनुभवी है और वर्तमान डिफेंडरों के पास 50-80 मैच हैं। 
 
यह सब एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं और मुझे नहीं लगता कि इन्हें कोई परेशानी है। उस समय भी इन्हें परेशानी नहीं होती जब टीम को विश्व की शीर्ष टीमों के खिलाफ कठिन मुश्किल मैच परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। टोक्यो ओलम्पिक के लिए लगभग एक साल शेष रहने पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टीम को इस अवधि को एक साल की उलटी गिनती के रूप में लेना चाहिए और भूल जाना चाहिए कि पिछले छह से आठ महीनों में क्या हुआ है। यह समय नए सिरे से शुरुआत करने का है।
 
पूर्व ड्रैग फ्लिकर ने कहा - छह सप्ताह का ब्रेक खिलाड़यिों के राष्ट्रीय शिविर में जाकर ताजा महसूस करने के लिए काफी है। भारतीय टीम की फिटनेस शानदार है और इन लोगों को इसे अगले एक साल तक के लिए बरकरार रखना है। लेकिन इनके दृष्टिकोण में सही मानसिकता का होना और खिलाड़यिों का मानसिक रूप से सकारात्मक रहना बहुत महत्वपूर्ण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »