29 Mar 2024, 04:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी स्टार पद्मबलबीर सिंह की पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:23AM | Updated Date: May 26 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मबलबीर सिंह सीनियर की आज यहां विद्युत शमशान गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। बलबीर सिंह की चिता को उनके पोते कबीर सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी बेटी सुशबीर कौर भी उपस्थित थीं। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से बलबीर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सशस्त्र पुलिस की अपने हथियार उलटे कर और हवा में फायर कर इस महान हॉकी स्टार को सलामी दी।
 
विधायक और हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान परगट सिंह और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परंिमदर सिंह ढींडसा तथा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की तरफ से चंडीगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त सचिन राणा ने पुष्पांजलि अर्पित की। हॉकी इंडिया, हॉकी पंजाब तथा पंजाब ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कीं। 
 
इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सोढी ने कहा कि मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर किया जाएगा जिसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन मुख्यमंत्री उचित समय पर करेंगे। अंतिम संस्कार के मौके पर प्रधान सचिव हुसन लाल, खेल विभाग के निदेशक संजय पोपली, मोहाली के उपायुक्त गिरिश दयालन, नगर निगमायुक्त और चंडीगढ़ खेल विभाग के सचिव के.के. यादव, चंडीगढ़ के खेल विभाग के निदेशक तेजवीर सैनी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग, पारिवारिक सदस्य, दोस्त और बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने हॉकी स्टार को नम आँखों के साथ अंतिम विदाई दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »