20 Apr 2024, 14:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमरिंदर ने भारत के पूर्व हॉकी कप्तान बलबीर सिंह के निधन पर जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 7:43PM | Updated Date: May 25 2020 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने देश के पूर्व हॉकी कप्तान तथा तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने वाले महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर दुख प्रकट किया है। महान खिलाड़ी (97) ने आज सुबह मोहाली के निजी अस्पताल में आखिरी साँस ली। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक बेटी है। उन्हें तबीयत खराब होने पर गत 8 मई को अस्पताल में भर्ती कराया था । इससे पहले वो पीजीआई में भर्ती रहे । फोर्टिस अस्पताल में उन्हें पिछले सप्ताह तीन बार दिल का दौरा पड़ा तथा उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हाकी के मैदान पर अपना जलवा दिखाने वाला जांबाज खिलाड़ी मौत के सामने हार गया और उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।  
 
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाकी को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले महान खिलाड़ी का योगदान सदैव याद रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल जगत उनकी इस देन को भुला नहीं सकता। वह भारतीय हॉकी के सबसे बड़े खिलाड़ी और प्रशिक्षक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पिक्स तक देश का नाम रोशन किया। वह बतौर खिलाड़ी तीन बार ओलम्पिक खेल में स्वर्ण पदक जीते और बतौर प्रशिक्षक भारत को 1975 में विश्व कप जिताया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »