24 Apr 2024, 07:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में खुद को फिट रखना पहली प्राथमिकता : नीलकांत शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2020 6:53PM | Updated Date: May 8 2020 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर नीलकांत शर्मा ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान उनकी टीम की पहली प्राथमिकता खुद को फिट रखना है। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है जो 17 मई तक चलेगा। नीलकांत ने कहा कि पूरी टीम के खिलाड़ी इस दौरान बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अपने कमरों में विभिन्न व्यायाम करते हैं।
 
25 वर्षीय मिडफील्डर ने कहा - इसमें कोई शक नहीं कि पिछले कुछ महीने हम सबके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। जब से लॉकडाउन लगा है हमने हरसंभव तरीके से ट्रेनिंग की कोशिश की है। बैंड जैसे उपकरण के सहारे हम अपने कमरों में विभिन्न व्यायाम करते हैं। नीलकांत ने कहा - भविष्य में विभिन्न परिस्थितियों के बीच खेलने में फिटनेस एक बड़ी भूमिका अदा करेगा। हम पुशअप, क्रंचेस और सिटअप करते हैं। हमारे साइंटिफिक सलाहकार रॉबिन आर्केल ने कुछ फिटनेस कार्यक्रम तय किए हैं जो हमारी फिटनेस बरकरार रखने में काफी मददगार साबित होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »