28 Mar 2024, 15:37:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हॉकी टीम ने गरीबों की मदद के लिए जुटाए 20 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2020 4:16PM | Updated Date: May 4 2020 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब और प्रवासी कामगारों की मदद के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1000 लोगों के भोजन का प्रबंध करने के लिए यह पहल की थी। टीम ने 18 दिन के फिटनेस चैलेंज को 17 अप्रैल को  शुरू किया था और पहले चार दिनों में ही सात लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुटा चुकी थी।
 
यह क्राउडफडिंग 3 मई तक जारी रहनी थी जो पिछले लॉकडाउन का आखिरी दिन था। हालांकि लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। टीम ने लोगों को ‘20 पुशअप्स और 20 डिप्स’ करने की चुनौती दी थी। चैलेंज तीन मई को समाप्त हुआ। देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर टीम ने औपचारिक हॉकी प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है और इस समय का बेहतर उपयोग खिलाड़ी अपने खेल और उन क्षेत्रों पर आत्मनिरीक्षण करने के लिए कर रहे थीं जिनमें सुधार की गुंजाइश है।
 
महिला टीम ने कुल 20,01,130 रुपये की राशि जुटाई है। कप्तान रानी और उपकप्तान सविता ने इस पहल को समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने महिला टीम को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी है। महिला टीम द्वारा जुटाई गयी राशि दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को जायेगी जो इसका इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए करेगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »