29 Mar 2024, 10:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जरुरतमंदों के लिए धन जुटाएगी महिला हॉकी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2020 4:00PM | Updated Date: Apr 17 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम 18 दिन का फिटनेस चैलेंज शुरु कर लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से धन जुटाएगी। कोरोना के खतरे के कारण भारत सरकार ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की हुई है जो तीन मई तक चलेगा। इस दौरान कई लोगों को खाने और अन्य चीजों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा, ‘‘कोरोना के कारण उत्पन्न हुए इस कठिन समय में लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम हर दिन अखबारों और सोशल मीडिया में इस बारे में सुनते हैं और हमने फैसला किया है कि हम एक टीम के रुप में इन लोगों की मदद करेंगे।’’           

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दिमाग में यह विचार आया कि हम ऑनलाइन फिटनेस चैलेंज आयोजित करें और इससे हम लोगों को लॉकडाउन के दौरान फिट रहने के लिए प्रेरित करेंगे। हमारा लक्ष्य धन जुटाकर कम से कम 1000 परिवारों को खाना खिलाने का है।’’ भारतीय महिला हॉकी टीम लोगों को फिटनेस टास्क देगी और हर खिलाड़ी प्रत्येक दिन सोशल मीडिया पर 10 लोगों को टैग करेगा और चैलेंज देगा तथा 100 रुपये दान करेगा।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »