16 Apr 2024, 18:18:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया ने स्थगित की विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2020 2:18PM | Updated Date: Apr 14 2020 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाये जाने के कारण अपनी विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप स्थगित कर दी हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने मंगलवार को बताया कि वह देश में स्थिति का आकलन करने के बाद ही प्रतियोगिताओं की नयी तारीखों की घोषणा करेगा।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों, कोचों, स्टाफ, अधिकारियों, आयोजकों और प्रशंसकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हॉकी इंडिया की प्रतियोगिताओं की शुरुआत विभिन्न स्थलों पर 29 अप्रैल से होनी थी लेकिन लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाये जाने के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया है। स्थगित की गयी प्रतियोगिताएं इस प्रकार हैं: 1. 10वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता, रांची, झारखंड (बी और ए डिवीजन), इसे क्रमश: 29 अप्रैल से नौ मई और सात से 17 मई तक होना था।

2. 10वीं जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता, चेन्नई, तमिलनाडु (बी और ए  डिवीजन), इसे क्रमश: 14 से 21 मई और 19 से 30 मई तक होना था।
3. 10वीं सब जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता, हिसार , हरियाणा (बी और ए  डिवीजन), इसे क्रमश: 3 से 14 मई और 12 से 23 मई तक होना था।
4. 10वीं सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता, इम्फाल , मणिपुर ( बी और ए डिवीजन), इसे क्रमश: 28 से 4 जून और 3 से 13 जून तक होना था।
5. 10वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता, गुवाहाटी, असम (बी डिवीजन), इसे 20 जून से 3 जुलाई तक होना था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »