28 Mar 2024, 16:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गतिरोध नहीं तोड़ सका भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 9:12PM | Updated Date: Feb 21 2020 9:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। विश्व की नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शुक्रवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मुकाबले में 4-3 से हरा दिया और इस तरह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतने का गतिरोध नहीं टूट सका। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार 2016 में खेले गए टेस्ट मैच में हराया था और तब से अब तक चार वर्षों में भारत ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा सका है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डीलेन वथरस्पून ने मैच के छठे मिनट में मैदानी गोल कर टीम का स्कोर 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद टॉम वैकहेम ने 18वें मिनट में मैदान गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। भारत को हालांकि 36वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल हुआ और राज कुमार पाल ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन गोल किया और स्कोर 1-2 कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »