17 Apr 2024, 01:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्याम लाल और खालसा कॉलेज सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 7:25PM | Updated Date: Feb 15 2020 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस, श्याम लाल कॉलेज सांध्य और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने नौवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के सेमफाइनल में जगह बना ली है। महिला वर्ग में भारती कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय अलुमनाई की टीमों ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। शनिवार को लीग मैचों में श्याम लाल कॉलेज ने एसएलसी अलुमनाई को 8-3 से हराया। विजेता के लिए विनय, पंकज और आशीष ने दो-दो तथा नावेद और अरुण ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए खगेस,विकास और अभिषेक ने एक-एक गोल किया। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कालेज ने श्याम लाल कॉलेज सांध्य को 6-0 से मात दी। मोहित ने चार जबकि आसिफ और पुलकित ने एक-एक गोल किया। महिला वर्ग में जीसस एंड मैरी कॉलेज ने जानकी देवी कॉलेज को 5-0 से रौंदा। कोमल ने दो, आयुषी, अमिता व मयूरी ने एक एक गोल किया। सेमीफइनल मैच सोमवार को खेले जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »