29 Mar 2024, 19:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीसस एंड मैरी और खालसा कॉलेज का विजयी ‘छक्का’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 7:40PM | Updated Date: Feb 11 2020 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जीसस एंड मैरी और गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने नौवें पद्मश्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में विजयी ‘छक्का’ लगाया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को महिला वर्ग में जीसस एंड मैरी कॉलेज ने दिल्ली विश्वविद्यालय एल्युमनाई को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से मात दी। कोमल और आयुषी ने दो-दो गोल तथा अमिता और जितेश ने एक-एक गोल किया। पुरुष वर्ग में गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 6-0 से रौंदा।
 
खालसा कॉलेज के लिए अंकित ने तीन, पुलकित ने दो और मनीष ने एक गोल किया। एक अन्य मैच में महिला वर्ग में भारती कॉलेज ने विवेकानंद कॉलेज को 3-1 से हराया। भारती कॉलेज के लिए सरिता, कल्याणी और मनीषा ने एक-एक गोल किया। किरण ने पराजित टीम के लिए गोल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »