20 Apr 2024, 11:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2020 1:02AM | Updated Date: Jan 31 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019 अवार्ड के लिए चुना गया है और वह यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है और यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए प्रारम्भ में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था जिन्हें वोटिंग के अंतिम राउंड में घटाकर 10 लाया गया था। रानी को 199,477 वोट मिले। हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी है। यह इन पुरस्कारों का छठा संस्करण था। रानी को हाल में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए भी चुना गया था।

रानी 15 साल की उम्र से राष्ट्रीय टीम की सदस्य बनी हुई हैं और अपने देश के लिए 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। न्यूजीलैंड दौर पर गयी हुई रानी ने इस सम्मान पर भावुकता के साथ कहा, यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े सम्मान और गौरव की बात है। मैं यह पुरस्कार मेरी टीम और मेरे देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है जब आपका देश आपके प्रयासों को सराहता है और यह देखकर तब और भी अच्छा लगता है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आपके प्रयासों को सराहता है। मैं इस पुरस्कार के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। 2019 हमारी टीम के लिए शानदार वर्ष रहा क्योंकि हमने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया और अब हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »