29 Mar 2024, 16:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत ने हॉलैंड को 5-2 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:26AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में शानदार पदार्पण करते हुए विश्व की तीसरे नंबर की टीम हॉलैंड को कलिंगा स्टेडियम में शनिवार को 5-2 के बड़े अंतर से रौंद दिया। भारतीय टीम पहली बार इस प्रो लीग में खेलने उतरी और उसने धमाकेदार आगाज किया। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत ने इस मुकाबले में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय टीम हॉलैंड से दूसरा मैच रविवार को इसी स्टेडियम में खेलेगी। कलिंगा स्टेडियम में खेले इस मुकाबले में भारत ने तूफानी शुरुआत की और पहले ही मिनट में बढ़त बना ली। गुरजंत सिंह ने यह गोल किया। रुपिंदरपाल सिंह ने 12वें मिनट में भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। जिप जॉनसन ने 14वें मिनट में हॉलैंड का पहला गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

पहले क्वार्टर में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। हॉलैंड ने दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया और 28वें मिनट में जेरोन हर्ट्जबर्गर के गोल से 2-2 की बराबरी हासिल कर ली। पहला हाफ 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत ने लगातार हमलों से हॉलैंड को दबाव में ला दिया। मनदीप सिंह ने 34वें और ललित उपाध्याय ने 36वें मिनट में गोल कर भारत को 4-2 की मजबूत बढ़त दिला दी। तीसरा क्वार्टर भारत की 4-2 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ। चौथा क्वार्टर शुरू होते ही रुंिपदर ने 46वें मिनट में भारत का पांचवां गोल कर हॉलैंड का संघर्ष समाप्त कर डाला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »