29 Mar 2024, 07:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शॉपमैन बने महिला टीम के विश्लेषण कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 7:56PM | Updated Date: Jan 18 2020 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉलैंड के पूर्व विश्वकप विजेता और ओलंपिक स्वर्ण विजेता टीम के खिलाड़ी जैनेके शॉपमैन को भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्लेषक बनाया गया है। अमेरिका की राष्ट्रीय महिला टीम के कोच रह चुके शॉपमैन का कार्यकाल टोक्यो ओलंपिक 2020 की समाप्ति तक का होगा।
 
शॉपमैन हॉलैंड के साथ 212 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और अपने संन्यास से दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी टीम को 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण तथा 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक दिलाया।  वह 2006 की विश्वकप विजेता हॉलैंड टीम का भी हिस्सा रहे थे और 2002 तथा 2010 विश्वकप की रजत विजेता टीम के साथ भी उन्होंने अपना योगदान दिया। 42 वर्षीय शॉपमैन वर्ष 2016 से 2019 तक अमेरिका की महिला टीम के भी कोच रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »