18 Apr 2024, 08:33:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को 8-2 से पीटा जोहोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 6:17PM | Updated Date: Oct 13 2019 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाहरु। गत उपविजेता भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने नौंवें सुलतान जोहोर कप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड को 8-2 से पीट दिया। भारत ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 4-2 से हराया था और अब उसने न्यूजीलैंड को 8-2 के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत की जीत में संजय ने दो गोल दागे जबकि छह अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किया।

भारत की लगातार दूसरी जीत में संजय (17, 22), दिलप्रीत सिंह (6), शिलानन्द लाकड़ा (14), मनदीप मोर  (22), सुमन बेक (45), प्रताप लाकड़ा (50) और सुदीप चिरमाको (51) ने गोल किये। न्यूजीलैंड की तरफ से डायलन थॉमस (28, 44) ने दोनों गोल किये। भारत का अगला मुकाबला जापान से मंगलवार को होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »