29 Mar 2024, 12:35:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए 34 संभावित घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:46AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के साई सेंटर में आठ जुलाई से शुरु होने वाले पुरुष हॉकी टीम के कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 34 संभावितों की घोषणा की। शिविर छह सप्ताह चलेगा और 11 अगस्त को समाप्त होगा। खिलाड़ी मुख्य कोच ग्राहम रीड को रिपोर्ट करेंगे। शिविर की समाप्ति के बाद भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए जापान जाएगी। 17 अगस्त से होने वाले इस इवेंट में भारत, जापान, मलेशिया और न्यूजीलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं  गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, रुपिंदर पाल सिंह , गुरिंदर सिंह , कोठाजीत सिंह  खदंगबम, नीलम संजीप जैस, जरमनप्रीत सिंह  मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह , सुमित, नीलकांत शर्मा, जसकरण सिंह , हार्दिक सिंह , विवेक सागर प्रसाद, आशीष कुमार  टोप्नो, यशदीप सिवाच, सैयद नियाज़ रहीम, राज कुमार पाल फॉरवर्ड: मनदीप सिंह , आकाशदीप सिंह , शिलानन्द लाकड़ा, गुरसाहिबजीत सिंह , शमशेर सिंह , अरमान कुरैशी, सुमित कुमार, सिमरनजीत सिंह , एसवी सुनील, गुरजंत सिंह , रमनदीप सिंह ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »