23 Apr 2024, 19:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फिटनेस के लिए सही डाइट और खाने में संतुलन महत्वपूर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2020 12:19AM | Updated Date: Aug 29 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के फिट इंडिया आंदोलन को देखते हुए देश के युवाओं को खेल और अन्य शारीरिक गतिविधियों के जरिये फिट और स्वस्थ रहने पर जोर दिया जा रहा है जिसके लिए सही डाइट और खाने में संतुलन महत्वपूर्ण है।            तंदुरूस्ती पर केन्द्रित रहने के साथ अच्छे पोषण, संतुलित आहार और हेल्­दी स्रैकिंग द्वारा उसकी पूर्ति करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अच्छा पोषण स्वस्थ जीवन शैली का मार्ग है और लंबे समय में स्वस्थ रहने के लिये एक छोटा निवेश भी।
 
ऐसा आहार में छोटे, लेकिन प्रासंगिक और प्रभावी बदलावों द्वारा किया जा सकता है, जैसे अपने आहार में मुट्ठीभर बादाम को शामिल करना। खेल के शेड्यूल को दुरुस्­त बनाने में सही खाने के महत्व पर जोर देते हुए ऋतिका समद्दर, रीजनल हेड- डायटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर- दिल्ली, ने कहा, ‘‘डाइट की मात्रा, संरचना और पसंद खेल के प्रदर्शन को बहुत हद तक प्रभावित कर सकती है। खेल का अभ्यास या कोई एक्­सरसाइज करते हुए पोषण सम्बंधी जरूरतों में संतुलन रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सफलता का आधार बनाने में मदद करता है।
 
एक­सरसाइज या खेल के बाद मुट्ठीभर बादाम आदर्श स्रैक होते हैं, क्योंकि वे ऊर्जा देते हैं और संतुष्टि का अनुभव भी। इसके अलावा, बादाम में हेल्­दी फैट्स होते हैं, जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है और वे प्रोटीन के अच्छे स्रोत भी हैं जो स्पोर्ट्स रूटीन में काम आ सकते हैं।’’           पाइलेट्स एक्सपर्ट और डाइट एव न्यूट्रिशन कंसल्टेन्ट माधुरी रूइया ने कहा, ‘‘खेल और शारीरिक व्यायाम शरीर की सर्वांगीण वृद्धि और विकास के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
 
लेकिन अपनी फिजिकल ट्रेंिनग का स्तर ऊंचा करने के लिये हेल्­दी स्रैक्स समेत संतुलित और पोषक आहार लेना अनिवार्य है। अपने रूटीन में मुट्ठीभर बादाम शामिल कीजिये, जो पोषक तो हैं ही, हृदय के स्वास्थ्य को भी अच्छा करते हैं। किंग्स कॉलेज लंदन के एक हालिया शोध के मुताबिक, रोजाना बादाम खाने से आर्टरीज का एंडोथेलियल फंक्शन बेहतर हुआ और ‘‘बुरे’’ एलडीएल-कोलेस्­ट्रॉल का स्तर कम हुआ- यह दोनों हृदय के स्वास्थ्य के प्रमुख संकेत हैं।’’   
 
शीला कृष्णस्वामी, न्यूट्रिशन एवं वेलनेस कंसल्टेन्ट, ने कहा, ‘‘भारत के ज्यादा से ज्यादा लोग खेलों और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व को समझ रहे हैं। अभी तो यह और ज्यादा हो रहा है, क्योंकि इम्युनिटी में लोगों की रूचि बढ़ी है, खासकर उन आहारों और अभ्यासों के संदर्भ में, जो उसे मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। शोध यह भी कहता है कि मध्यम तीव्रता वाला नियमित व्यायाम भी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है।
 
यह बच्चों के लिये ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे घर पर ही ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे हैं और उनकी शारीरिक गतिविधि कम हुई है। पैरेन्ट्स को सुनिश्चित करना चाहिये कि वे एक रूटीन बनाये, ताकि बच्चे रोजाना किसी भी प्रकार के खेल/शारीरिक गतिविधि में संलग्न हों। इस रूटीन को पूर्ण बनाने के लिये बच्चों की डाइट में बादाम जैसे स्रैक भी शामिल करें। बादाम ंिजक, फोलेट और आयरन का स्रोत होते हैं और यह सभी पोषक-तत्व इम्युन सिस्टम के नॉर्मल फंक्शन में योगदान के लिये जाने जाते हैं।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »