28 Mar 2024, 22:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सैनिटाइजर वाले हाथों से भोजन करना हो सकता है घातक, किडनी, लीवर और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना महामारी पूरे विश्व में पैर पसार चुकी है। यह भारत में भी काफी तेजी से बढ़ती चली जा रही है। डब्ल्यूएचओ और सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन मैं इस महामारी से निपटने का सिर्फ एक ही तरीका बताया जा रहा है और वह है साफ-सफाई। इसलिए हाल के दिनों में सैनिटाइजर का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। 

लेकिन लोग इस बात से अनजान हैं कि इसका हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा। कई लोगों को तो सैनिटाइजर के  सही से इस्तेमाल करने के तरीके भी नहीं पता है। जिसके परिणाम यह हो रहे हैं कि वह अंधाधुन सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे है। और सैनिटाइजर लगे हाथों से ही अपने सारे काम कर रहे हैं।

आपको शायद पता ना हो लेकिन सैनिटाइजर में अल्कोहल की भारी मात्रा का प्रयोग किया जाता है। इसलिए सैनिटाइजर वाले हाथों से खाना भोजन करना  या कुछ भी खाना आपके लिए घातक हो सकता है। यह सीधा आपके किडनी,लीवर और दिल को प्रभावित कर सकता है।

सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए इन बातों का रखें ख्याल

1. सैनिटाइजर का इस्तेमाल तभी करें जब आपके हाथ साफ दिखाई दे रहे हो।

2. ध्यान रहे कि सैनिटाइजर  में मात्र 60 से 70% ही इथाइल या आइसोप्रोपाइल अल्कोहल हो।

3. सैनिटाइजर लगाते हुए 15 से 20 सेकंड तक अपने हाथों को रगड़े। ताकि यह  आपके हाथों के हर हिस्से तक पहुंच पाए।

4. यदि आपने साफ पानी से हाथ धो लिए हैं तो आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें।

5. मुंह पर कभी भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल ना करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »