18 Apr 2024, 20:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'कोविड-19 हॉस्पिटलाइजेशन कवर के साथ जीवन बीमा' प्लान लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:38PM | Updated Date: May 29 2020 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिजिटल इंश्योरेंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी  एगॉन लाइŸफ इंश्योरेंस ने ई-कॉमर्स कंपनी  फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर 'कोविड-19 कवर के साथ बीवन बीमा ' कवर देने वाली पॉलिसी लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस प्लान के तहत, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 1 लाख रुपये तक के खर्च को कवर किया जाएगा। इस नए प्लान को लॉन्च करने का उद्देश्य फ्लिपकार्ट ग्राहकों को कोविड-19 को लेकर  बीमा कवरेज प्रदान करना है और फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए बेस लाइŸफ इंश्योरेंस प्लान के साथ-साथ इस योजना का तुरंत लाभ उठाया जा सकता है।
 
'कोविड-19 कवर के साथ जीवन बीमा का यह प्लान कोरोना वायरस पहली बार पॉजिटिव पाये जाने के बाद न्यूनतम 24 घंटों तक अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 1 लाख रुपये तक के खर्च के कवरेज के साथ-साथ मृत्यु होने की स्थिति में जीवन बीमा का लाभ मिलेगा। यह उत्पाद फ्लिपकार्ट फर्स्ट पर उपलब्ध है, जिसका उद्देश्य लाखों लोगों को किफायती तरीके से कोविड-19 महामारी की अनिश्चितता से आर्थिक रूप से बचाने में मदद करना है, और लोग अपने घर पर आराम से रहते हुए एवं बाहर जाने का खतरा मोल लिए बिना ही इसका लाभ उठा सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »