20 Apr 2024, 10:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

संतरा खाने से होते हैं ये लाभ, शुरू कर दें रोजाना इसका सेवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:15AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फल-सब्जियां खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। संतरा खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। संतरा, संतरे का रस या फिर संतरे के छिलके सब हमारे लिए बहुत लाभकारी होते है।विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत संतरा फल नींबू, नारंगी और मौसमी की जाति का फल है। अपने ग़ुणों और स्वाद से भरपूर संतरा हर किसी के लिए एक बहुत पसंदीदा फल है। 

संतरे में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और ग्लूकोज़ भी पाया जाता है। विशेषज्ञों ने बताया कि संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए बहुत फायदेमंद है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन सी कोलाजेन के साथ ही महा पौष्टिक लुटीन के उत्पादन के लिए बहुत अनिवार्य है।

इस मसाले का पानी इन रोगों में है असरदार

1. संतरा खाने से पेशाब की जलन और अवरोध की समस्या दूर होती है।

2. संतरा खाने से मोटापे पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं।

3. संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढ़ती है।

4. संतरा खाना बवासीर की बीमारी में भी एक गुणकारी फल है।

5. बच्चे, बूढ़े, रोगी और दुर्बल लोगों को अपनी दुर्बलता दूर करने के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए।

6. संतरा खाने व संतरे का जूस पीने से स्कर्वी रोग से सुरक्षा मिलती है। इससे दांतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »