29 Mar 2024, 20:57:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मी में खरबूजा खाने से होता ये लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 1:27AM | Updated Date: May 27 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ दिल और दिमाग को पोषण देने में मददगार खरबूजा व इसके बीज दोनों गर्मियों में स्वास्थ्य वर्धक बनाते हैं। आइये जानते हैं गर्मी के मौसम में खरबूजा सेवन करने के फायदों के बारे में

न्यूट्रीशन इंडेक्स- 100 ग्राम खरबूजा खाने से शरीर को 34 कैलोरी ऊर्जा मिलती है इसमें 90 फीसदी पानी, 9 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट व एक फीसदी प्रोटीन और फैट होता है। यह विटामिन-ए, सी औरएंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतर स्त्रोत है. यह विटामिन-बी, बीटा-कैरोटीन, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मिनरल्स आदि से भी युक्त है।

वजन कम करना है तो- इसमें सोडियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा कम होती है जिससे चर्बी घटती है। 
कितनी मात्रा महत्वपूर्ण- एक दिन में 200-400 ग्राम खरबूजा खाया जा सकता है।
 
बेस्ट टाइम- दोपहर के समय में भोजन से आधा घंटे पहले या बाद में खाना ठीक रहता है . वर्ना इससे गैस्ट्रिक परेशानियां हो सकती हैं।
इनके लिए मनाही- हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज के मरीज न खाएं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »