24 Apr 2024, 03:22:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Microsoft ने Launch किया अपना सबसे सस्ता Laptop, जानें क्‍या है कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2021 5:46PM | Updated Date: Nov 10 2021 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Microsoft ने एक सस्ता लैपटॉप Launch किया है। इस लैपटॉप का नाम Surface Laptop SE रखा गया है। इसमें Windows 11 का खास वर्जन दिया गया है जो खास तौर पर स्कूल के लिए डिजाइन किया गया है। Microsoft के मुताबिक Surface Laptop SE कंपनी का सबसे सस्ता Surface लैपटॉप है। इसकी कीमत 249 डॉलर्स (लगभग 18,523 रुपये) है। इस लैपटॉप की बिक्री अगले साल के शुरुआत से होगी।  Surface Laptop SE में 11.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन रिज्योलुशन 1366X768p की है। ऐस्पेक्ट रेश्यो 16:9 का है। इसमें Intel Celeron N4020 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4GB या 8GB रैम के साथ खरीदा जा सकता है। 64GB और 128GB eMMC का सपोर्ट दिया गया है।  इस लैपटॉप में 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 720p वीडियो रिकॉर्ड कर  सकता है। इसमें सिंगल USB A पोर्ट, USB Type C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। 
 
Microsoft ने दावा किया है कि ये Laptop 16 घंटे की बैटरी लाइफ देगा। हालांकि ये लैपटॉप फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जापान के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस लैपटॉप को इस तरह बनाया है कि इसे रिपेयर कराना आसान हो। इस लैपटॉप में Windows 11 SE दिया गया है। ये ऑपरेटिंग सिस्टम स्टूडेंट्स के लिए और स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में वेब बेस्ड ऐप्स यूज किए जा सकेंगे। कंपनी ने ये नहीं बताया है कि भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं। भारत में दूसरे सर्फेस लैपटॉप मिलते हैं, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि कंपनी आने वाले समय में इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »