16 Apr 2024, 18:40:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डाउन हुआ था Whatsapp, Facebook और Instagram का सर्वर, इस हैकर ने किया था हैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2021 11:26AM | Updated Date: Oct 6 2021 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Instagram, Whatsapp और Facebook का सर्वर डाउन हो गया था। इसके बाद करीब 6 घंटे तक यूजर्स ने इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पाया। अब इस मामले में एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सेवाएं थॉमस नाम के हैकर की वजह से ठप हुई थीं। इसके बाद से यूजर्स अपने डाटा को लेकर परेशान हैं। हालांकि Facebook ने मामले में किसी भी तरह से सेंधमारी से इनकार किया है।
 
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि सेवाएं ठप होने का मूल कारण कॉन्फिगरेशन परिवर्तन था। सेवाएं ठप होने के चलते यूजर्स के डाटा में सेंधमारी का कोई सबूत नहीं है। फेसबुक का कहना है कि हमपर दुनियाभर के लोग और व्यवसाय का विशाल समुदाय निर्भर है। सर्वर डाउन के चलते यूजर्स को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। हमें ये जानकारी देकर खुशी हो रही है कि अब ये सेवाएं दुरुस्त हो गईं हैं।
फिलहाल अमेरिकी की खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) इस मामले की जांच करेगी। इसकी जिम्मेदारी FBI साइबर क्राइम के ऑफिसर जॉन मैकक्लेन को दी गई है। जानकारी के मुताबिक थॉमस एक बड़ा साइबर अपराधी है, जिसकी हरकतों से कई बार लोगों को परेशानी हुई है।  फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवाएं करीब छह घंटे तक बंद रहीं। जिसके चलते दुनियाभर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग ट्विटर पर सर्वर डाउन होने की शिकायत कर रहे थे, वहीं फेसबुक और व्हॉट्सएप ने ट्विटर पर ही सर्वर डाउन होने की जानकारी देते हुए यूजर्स से माफी मांगी थी और सेवाओं को जल्द ही दुरुस्त करने की बात कही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »