25 Apr 2024, 16:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

‘बैन नहीं नियमन’ चाहता है ‘रॉकेटिया’ तेजी वाला भारत का ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2021 2:50PM | Updated Date: Oct 4 2021 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। दुनिया-भर में उथल पुथल मचाने वाले कोरोना संकट के बावजूद भारत में रॉकेट जैसी तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को कई तरह की पेचीदगियों और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
         
लंदन आधारित पेशेवर सेवा प्रदाता अर्न्स्ट एंड यंग और भारतीय व्यापार जगत की अग्रणी संस्था फÞक्किी की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार भारत में ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र ने वर्ष 2019 के दौरान 40 प्रतिशत की दर से वृद्धि की और सालाना राजस्व 6500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वर्ष 2022 तक इसके कÞरीब तीन गुना बढ़ कर 18700 करोड़ हो जाने की उम्मीद थी। ऑनलाइन गेम्स खेलने वालों की संख्या वर्ष 2010 के मात्र ढाई करोड़ से कÞरीब 14 गुना बढ़ कर अब 36 करोड़ से अधिक हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »