25 Apr 2024, 18:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मंगलवार को रेडमी लॉन्च करेगा अपना पहला धमाकेदार रेडमीबुक लैपटॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 3:21PM | Updated Date: Aug 2 2021 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मंगलवार को रेडमी दमदार फीचर्स के साथ लेस अपना पहला रेडमीबुक लैपटॉप लॉन्च करेगा। रेडमी ने 2019 में सबसे पहले चीन में अपना लैपटॉप लॉन्च किया था। रेडमी अपने रेडमीबुक के दो मॉडल लॉन्च करेगा। वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए लैपटॉप को एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया जायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक रेडमीबुक 15.6 इंच का होगा, जिसमें फुल-एचडी डिस्प्ले देखने को मिलेगा। मेटल बॉडी के साथ - साथ आपको चारकोल ग्रे कलर मिलेगा।

यह लैपटॉप वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं इसके संभावित फीचर्स के बारे में। इस लैपटॉप में दो वेरिएंट 256 जीबी और 512 जीबी मिलेंगे, जिसमें 8 जीबी रेम होगा। यह लैपटॉप Windows 10 पर चलेगा और जल्द ही यूजर्स Windows 11 के लिए अपडेट कर सकेगें। ऑनबोर्ड दो 2W stereo speakers के साथ inbuilt HD webcam देखने को मिलेगा।

इस डिवाइस की चार्जिंग के लिए आपको 65W का चार्जर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लैपटॉप में डुअल बैंड wifi के साथ ब्लूटूथ का v5.0 वर्जन होगा। USB में Type-C, Type-A के जैक भी दिए जाऐंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »