29 Mar 2024, 16:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Realme Watch 2 Pro इंडिया में लेगी एंट्री, Special Sensors से होगी लैस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 1:20PM | Updated Date: Jul 15 2021 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की Smartphone निर्माता कंपनी Realme ने अपनी शानदार स्मार्टवॉच Realme Watch 2 Pro की इंडिया में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। Realme Watch 2 Pro को 23July के दिन भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फीचर की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 390mAh की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देगी। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 100 से अधिक वॉच फेस और 90 स्पोर्ट्स मोड दिए जाएंगे।

 
Realme Watch 2 Pro का Launching Event
 
रियलमी के मुताबिक, Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच का लॉन्चिंग कार्यक्रम 23 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकेगा।
 
Realme Watch 2 Pro की स्पेसिफिकेशन
 
Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच 1.75 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगी। इसका रिजॉल्यूशन 320×385 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स होगा। साथ ही इसमें 100 से अधिक वॉच फेस दिए जाएंगे। वहीं, अगामी स्मार्टवॉच लेटेस्ट एंड्राइड और IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी।
 
Special Sensors से होगी लैस
 
Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच हार्ट-रेट और SpO2 सेंसर से लैस होगी। इस स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकर के साथ-साथ फाइंड योर फोन, हाइड्रेशन रिमांडर और कैमरा कंट्रोल जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे।

Battery and Sports Mode
 
Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच में 390mAh की बैटरी दी जाएगी, जो सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देगी। इसके अलावा यूजर्स को स्मार्टवॉच में 90 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इनमें गोल्फ, हाइकिंग, रनिंग, योगा, इनडोर साइकलिंग और बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स शामिल होंगे।
 
Other Feature 
 
Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स इस वॉच के जरिए AIoT डिवाइस चला सकेंगे। वहीं, इस स्मार्टवॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर प्रूफ है।
 
Realme Watch 2 Pro की संभावित Price
 
Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच को सबसे पहले मलेशिया में पेश किया था। वहां इस Watch  की Price 299RM यानी करीब 5,318 रुपये है। उम्मीद है कि इस अगामी स्मार्टवॉच की कीमत इंडिया में 4,000 से 5,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Realme Watch 2 Pro  की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »