20 Apr 2024, 17:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10T भारत में लॉन्च, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2021 3:23PM | Updated Date: Jun 28 2021 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Redmi Note 10T स्मार्टफोन को Redmi Note 10 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी नोट 10टी फोन Redmi Note 10 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि यूरोप में लॉन्च हुआ था। वहीं इस फोन को भारत में Poco M3 Pro 5G के रूप में पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है, जबकि कलर में आपको कई विकल्प मिलेंगे। यह स्मार्टफोन Bluetooth SIG पर स्पॉट किया जा चुका है और यह कई बार ऑनलाइन लीक भी हो चुका है।
 
 
Xiaomi Russia वेबसाइट के अनुसार, Redmi Note 10T स्मार्टफोन को खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस वेरिएंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 20,500 रुपये) है। वेबसाइट पर अन्य कॉन्फिग्रेशन मॉडल्स भी लिस्ट हैं, जैसे 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फिलहाल इन फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। यह फोन खरीद के लिए ब्लू, ग्रीन, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में मौजूद हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »