19 Apr 2024, 12:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीय मार्केट जल्‍द लॉच हो रहा Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 3:33PM | Updated Date: Jun 13 2021 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने स्मार्टफोन्स को लेकर हमेशा पसंद की जाने वाली चीनी कंपनी Xiaomi भारत में जल्द ही अपना सबसे पतला और कम वजन वाला स्मार्टफोन Mi 11 Lite को 22 जून को भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। ग्लोबल मार्केट में में इस फोन को मार्च में ही लॉन्च कर दिया गया था। तो चलिए जानते है इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में। 
 
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर से लैस होगा। फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB  इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। ये फोन 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। आपको इसमें Mi 11 Lite फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो-मैक्रो लेंस दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर के लिए फोन में 4250mAh की बैटरी दी जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »