16 Apr 2024, 23:41:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोनपे के यूजरों की संख्या 25 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 4 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने 25 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ता के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अक्टूबर 2020 में 10 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता और 230 करोड़ बार ऐप पर एक्टिविटी यूजर रहे हैं। फोनपे के सीईओ और संस्थापक समीर निगम ने कहा,'हम 25 करोड़ उपयोगकर्ता की उपलब्धि को प्राप्त करके काफी उत्साहित हैं और आभारी हैं कि इतने सारे भारतीय हमारी सेवा पर भरोसा बनाए रखना चाहते हैं। हम प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए डिजिटल भुगतान को उनके जीवन का हिस्सा बनाने के मिशन पर हैं और हमारा अगला लक्ष्य 2022 तक 50 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को पार करने का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »