29 Mar 2024, 15:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र पश्चिम सर्किल में जियो के अलावा सभी दिग्गजों को ग्राहकों का झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 4:00PM | Updated Date: Aug 27 2020 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। दूरसंचार क्षेत्र के लिए लॉकडाउन अच्छा नहीं रहा और मार्च - मई के दौरान उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 14 लाख 36 हजार से अधिक मोबाइल फोन ग्राहकों ने अपने सिम बंद कर दिए। दिग्गज कंपनियों में केवल रिलायंस जियो ही ऐसी थी जिसने लॉकडाउन में तीन लाख 73 हजार नए ग्राहक जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियायक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार मई माह के अंत तक उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में रिलायंस जियो से करीब दो करोड़ ग्राहक जुड़ चुके थे।      
 
लॉकडाउन में वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को भारी झटका लगा है। ट्राई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च से मई के बीच में दोनों कंपनियों के हाथों से 18 लाख से अधिक ग्राहक छिटक गए हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल पर लॉकडाउन का असर नहीं दिखा और उसकी उपभोक्ता संख्या में मार्च से मई महीने के बीच महज 139 ग्राहकों का इजाफा हुआ। 
 
मई महीने में वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल से कुल मिला कर करीब पांच लाख 70 हजार से अधिक उपभोक्ता छिटक गए। रिलायंस जियो ने मई महीने में भी बाजी मार ली। उसके नेटवर्क पर 31 हजार से अधिक नए ग्राहक इस अवधि में जुड़ गए। बीएसएनएल ने भी 10 हजार के करीब ग्राहक जोड़े।
 
उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस जियो ने सकल राजस्व (ग्रॉस रेवेन्यू) के मामले में भी नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है। ट्राई के हालिया जारी आंकड़ो के मुताबिक,  वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी ने उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 938 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। वोडाफोन-आइडिया 764 करोड़ के राजस्व के साथ दूसरे और एयरटेल 678 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »