29 Mar 2024, 17:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द महंगी होगी Airtel की सेवाएं - सुनील मित्तल ने कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 5:18PM | Updated Date: Aug 26 2020 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने संकेत दिया कि अगले 6 महीने में मोबाइस सर्विसेज महंगी होने जा रही हैं। उनका कहना है कि टेलिकॉम इंडस्ट्री के लिए कम दरों पर डेटा की पेशकश लंबे वक्त तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि 160 रुपए में प्रतिमाह 16 जीबी डेटा खपत एक ट्रेजेडी है। 
 
एक कार्यक्रम में सुनील भारती मित्तल ने कहा कि 'इस कीमत पर आप या तो 1.6GB डेटा का इस्तेमाल कीजिए, या फिर इसकी ज्यादा कीमत चुकाने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने कहा कि 'हम अमेरिका और यूरोप की तरह 50-60 डॉलर नहीं बढ़ाया चाहते, लेकिन 2 डॉलर प्रति महीना निश्चित रूप से लंबे समय तक नहीं चल सकता है। मित्तल ने यह भी कहा कि उम्मीद है कि डिजिटल कॉन्टेन्ट कंज्म्पशन के​लिए अगले 6 महीने में औसतन प्रति यूजर रेवेन्यू 200 रुपए से ज्यादा हो सकता है। ARPU के जरिए टेलिकॉम कंपनियां प्रति महीने एक यूजर से प्राप्त होने वाले रेवेन्यू का पता लगाती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »