29 Mar 2024, 10:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में आ गया Dell का बेहद दमदार लैपटॉप, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईटी कंपनी Dell ने हाल ही में भारत में अपना नया लैपटॉप Dell XPS 17 लॉन्च कर दिया है। Dell के इस लैपटॉप की ग्लोबल लॉन्चिंग मई 2020 में हुई थी। इससे पहले बीते महीने Dell XPS 14 और Dell XPS 15 इंडिया में लॉन्च हुआ था।

अगर Dell XPS 17 की तो इस लैपटॉप में बेजललेस डिस्पले है और कार्बन फाइबर कीबोर्ड डेक का सपोर्ट है। Dell XPS 17 लैपटॉप कलर एक्यूरेट डिस्पले के साथ आता है। भारत में लांच हुए इस नए लैपटॉप की कीमत 2,09,500 है जोकि इसके बेस मॉडल की कीमत है। Dell XPS 17 के स्पेसिफिकेशंस में आपको मिलेगा- 10th जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB का इंटरनल स्टोरेज। Dell XPS 17 को ग्राहक अमेज़न इंडिया, Dell इंडिया और Dell के स्टोर से खरीद सकते हैं।

इस लैपटॉप में यूजर्स को Windows10 सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप में 17 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920*1200 पिक्सल है। डिस्प्ले में एंटी ग्लेयर सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले को आप अल्ट्रा एचडी में भी बदल सकते हैं। अल्ट्रा एचडी का रेजोल्यूशन 3840*2160 पिक्सल है। इसमें आपको इंटेल का दसवें जनरेशन का कोर i7-10750H प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 1650 Ti ग्राफिक्सल, 8GB की DDR4 रैम है। लैपटॉप में 2.5W स्टीरियो स्पीकर है और 1.5W का स्टीरियो ट्विटर्स है। इसमें 97Wh की बैटरी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »