20 Apr 2024, 21:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

HTC ने मार्केट में लॉन्च किया HTC DESIRE 20 PRO स्मार्टफोन, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:43AM | Updated Date: Aug 19 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

HTC ने अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन HTC Desire 20 Pro ऑफिसियल तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इस वर्ष जून में HTC ने अपनी पहले 5G स्मार्टफोन HTC U20 5G के साथ ही HTC Desire 20 Pro को भी अपने घरेलू मार्केट ताइवान में लॉन्च किया था। जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट मेंयह स्मार्टफोन को €279 यानि लगभग 24,500 रुपये के दाम के साथ पेश किया गया है।

HTC Desire 20 Pro के स्पेसिफिकेशन्स : इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। HTC Desire 20 Pro का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश डिजाइन संग आता है जो कि इसके लुक और ग्रिप को और भी स्ट्रांग बनाता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसमें छह GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »