29 Mar 2024, 13:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन के इस धांसू ऑफर से ग्राहको की हूई बल्‍ले-बल्‍ले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:22PM | Updated Date: Jun 2 2020 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीकॉम कम्पनी वोडाफोन ने अपने एक प्लान में खास बदलाव किया है। जी हां वोडाफोन ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड पैक में मिलने वाले डेटा में 100 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस प्लान में यूजर्स को 6GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। वोडाफोन का यह पैक उन यूजर्स के लिए काफी काम का है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। 
 
वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट पर 98 रुपये वाला प्लान नए डेटा बेनिफिट के साथ लिस्ट हो चुका है। कंपनी इस पैक में अब 12जीबी हाई-स्पीड डेटा दे रही है। पहले इस प्लान में केवल 6जीबी डेटा ही ऑफर किया जाता था। कंपनी की वेबसाइट पर यह प्लान डेटा ऐड ऑन सेक्शन में उपलब्ध है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान को एक स्टैंड अलोन प्लान के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »