19 Apr 2024, 21:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरोग्य सेतु एप सभी जियो फोन के केएआईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2020 2:20PM | Updated Date: May 20 2020 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामरी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमित व्यक्ति के आसपास होने पर सतर्क करने वाला आरोग्य सेतु एप अब सभी जियो फोन के केएआईओएस प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। आरोग्य सेतु एप की तरफ से यह जानकारी दी गई है। कोरोना संकट की चुनौती से निपटने में करीब 11 करोड़ जियो फोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता भी अब आरोग्य सेतु एप लोड कर अपना योगदान वायरस के खिलाफ संघर्ष में दे सकते हैं। इससे पहले आरोग्य सेतु एप मात्र 50 लाख जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध कराया गया था। अब यह ग्यारह करोड़ के लिये मुहैया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »