29 Mar 2024, 14:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp ने आपकी चैट को किया और मजेदार, जोड़े ये एडवांस्ड फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 12:30PM | Updated Date: Mar 14 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा लोग WhatsApp इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक के मालिकाना हक वाला व्हाट्सऐप सबसे लोकप्रिय सोशल मेसेजिंग ऐप में से एक है। अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए फीचर जारी करता रहता है। अब व्हाट्सऐप ने अपने सर्च फिल्टर को ज्यादा एडवांस कर दिया है। 

इससे पहले व्हाट्सऐप ने अपना डार्क मोड रिलीज किया था। डार्क मोड रिलीज करने के साथ ही वॉट्सऐप चैट ऐप में सर्च फीचर को भी अपग्रेड कर दिया गया है। इसमें कुछ एडवांस्ड सर्च फीचर जोड़े गए हैं। अभी वॉट्सऐप में एक बेसिक सर्च फिल्टर है जिसके जरिए यूजर्स मेसेज या चैट को कीवर्ड डालकर सर्च करते हैं। अब एडवांस्ड सर्च फीचर के साथ ना केवल टेक्स्ट बल्कि फोटोज, लिंक, ऑडियो, डॉक्युमेंट्स, जिफ या विडियो को भी सर्च कर सकते हैं। ये सभी सर्च ऑप्शन वॉट्सऐप चैट को पहले से बेहतर बनाने के लिए हैं। खासतौर पर वेबलिंक का ऑप्शन काफी काम आने वाला है।

अभी, जब आप अपनी पुरानी चैट हिस्ट्री में कोई एक खास शब्द टाइप कर खोजते हैं तो उससे जुड़ा टेक्स्ट शो होता है। लेकिन अब ऐप में फोटोज, लिंक और विडियो के लिए भी यह सर्च ऑप्शन मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी वर्ड जैसे 'Hi' को चैट मे खोजते हैं, तो फिल्टर ऑप्शन के साथ आपको ना केवल टेक्स्ट सजेस्ट करेगा बल्कि फोटोज, विडियो और लिंक भी दिखाएगा जिनमें 'Hi' शब्द जुड़ा हो। जिफ, डॉक्युमेंट और ऑडियो के लिए भी सर्च ऑप्शन अब काम करेगा। वेब लिंक काफी काम का साबित होगा। कई बार हम किसी यूजर को लिंक भेजते हैं लेकिन भूल जाते हैं तो हम अब सर्च ऑप्शन के साथ उसको फटाफट खोज सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »