29 Mar 2024, 01:54:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Nokia का ये धांसू 5G स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा लॉन्च, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 3:36PM | Updated Date: Mar 8 2020 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 19 मार्च को अपने अगले स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है। आई लीक्स और जानकारियों के अनुसार यह Nokia 5.2, Nokia 9.2 PureView 5G, Nokia C2, Nokia Xpress Music 4G फीचर फोन आदि को लॉन्च कर सकता है। इसके लिए कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस लॉन्च इवेंट का एक वीडियो टीज किया है। हालांकि, इस वीडियो में किस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई की गई है।
 
लेकिन इसके बावजूद भी इस वीडियो में 19 मार्च की तारीख को सेव करने के लिए कहा गया है। आपको बता दे कि Nokia 5.2 को 6जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन को TA-1234 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
 
साथ ही पांच कैमरे वाले स्मार्टफोन Nokia 9 PureView के अगले मॉडल को 19 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। Nokia 9.2 PureView को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
 
इन दो स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी Nokia C2 को भी 19 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसके भी कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं। यही नहीं, Nokia के पिछले दशक में लोकप्रिय रहे फीचर फोन Nokia Xpress Music को 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कुल मिलकर नोकिआ 19 मार्च को एक बड़ा धमाका कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »