25 Apr 2024, 17:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Tik Tok का नया म्यूजिक ऐप Resso भारत में लॉन्च, ये होंगे धांसू फीचर्स...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 11:24AM | Updated Date: Mar 5 2020 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीनी कंपनी बाइट डांस ने भारत में एक नया म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Resso लॉन्च कर दिया है। ये ऐप गाना, स्पॉटिफाई और जियो सावन जैसे मौजूदा म्यूजिक ऐप्स को टक्कर देगा। 
 
Tik Tok की पेरेंट कंपनी Bytedance ने भारत में एक म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Resso लॉन्च कर दिया है. Bytedance चीन की कंपनी है और टिक टॉक से दुनिया भर में ये पॉपुलर हो चुके हैं। 
 
Tik Tok ऐप की सफलता को देखते हुए कंपनी ने भारत में ये एक नया ऐप लाने का फैसला किया है. भारत में इस ऐप को दूसरे म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स से टक्कर मिलेगी. फिलहाल गाना, जियो सावन, यूट्यूब म्यूजिक, ऐपल म्यूजिक और स्पॉटिफाई जैसे ऐप्स भारत में पॉपुलर हैं। 
 
Resso म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप की बात करें तो ये भी दूसरे ऐप की तरह गाने सुनने के लिए ही है. लेकिन इसमें कंपनी ने सोशल मीडिया के कुछ फीचर्स जोड़े हैं. इसमें एक Vibes नाम का एक फीचर दिया गया है। 
 
Vibes फीचर के तहत इमेज या शॉर्ट वीडियो क्लिप्स मिलेंगे, जिनके बैकग्राउंड में ट्रैक होगा. Lyrics को कोट करके यूजर्स डायरेक्ट सोशल प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर और वॉट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं। 
 
यह भी पढ़ें - 10,000 के अंदर ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, 5000mAh बैटरी और चार कैमरे
 
गाने की लिरिक्स स्क्रीन पर दिखेगी जहां से सीधे इसे सेलेक्ट करके किसी के साथ शेयर कर सकेंगे। इस ऐप के यूजर इंटरफेस को सिंपल बनाया गया है। यहां कई अलग-अलग सेग्मेंट हैं, जहां से आप पसंदीदा म्यूजिक चुन सकते हैं। 
 
इस ऐप में नेविगेशन को आसान करने के लिए ट्रैक बदलना या पीछे करने के लिए स्वाइप अप और स्वाइप डाउन यूज कर सकते हैं। दूसरे म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप की तरह ही यहां आप गाने, आर्टिस्ट और ऐल्बम सर्च करके गाने सुन सकते हैं। 
 
Resso ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन पर फ्री डाउनलोड कर सकते हैं हालांकि इसे सब्सक्राइब करने के लिए आपको हर महीने पैसे देने होंगे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हर महीने 99 रुपये रखे गए हैं, जबकि iOS यूजर्स 119 रुपये हर महीने दे कर इसे सब्सक्राइब करा सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »