19 Apr 2024, 11:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung ने लॉन्‍च किेया Galaxy Book Ion लैपटॉप, जानिए फिचर्स और कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 1:24AM | Updated Date: Mar 4 2020 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने प्रीमियम लैपटॉप Galaxy Book Ion को अपडेट करते हुए लॉन्‍च कर दिया है। इस प्रीमियम लैपटॉप को 13.3 इंच की स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को दक्षिण कोरिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है। 18 मार्च से इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Book Ion को दो वेरिएंट्स Core i5 और Core i7 में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि Samsung ने पिछले साल Galaxy Book Flex 13, Galaxy Book Flex 15, Galaxy Book Flex Ion 13 और Galaxy Book Flex Ion 15 को पेश किया था।

आइए जानते है ग्राहकों की सुविधा के लिए Samsung Galaxy Book Ion को 13.3 इंच वाले Core i7 मॉडल में कंपनी ने उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत CNY 10,999 (लगभग Rs 1,14,600) है। वहीं, Core i5 मॉडल की कीमत CNY 9,999 (लगभग Rs 1,04,200) है। फिलहाल इन दोनों मॉडल्स को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इन्हें 18 मार्च से दक्षिण कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Samsung ने Galaxy Book Flex के दोनों 13.3 और 15.6 इंच वाले मॉडल्स को लिस्ट कर दिया है।

Galaxy Book Flex के 13.3 इंच के Core i5 + 512GB मॉडल की कीमत CNY 10,499 (लगभग Rs 1,09,500) है। वहीं, Core i7 + 1TB मॉडल की कीमत CNY 12,999 (लगभग Rs 1,35,600) है। अगर आपको नही पता तो बता दे कि Samsung Galaxy Book Ion, Galaxy Book Flex दोनों ही लैपटॉप्स QLED FHD डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों स्क्रीन साइज 13.3 इंच और 15.6 इंच वाले लैपटॉप्स का स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,920 x 1,080 पिक्सल दिया गया है। ये Wi-Fi 802.11ax कनेक्टिविटी फीचर, AKG स्टीरियो स्पीकर्स और फिंगरप्रिंस सेंसर के साथ आते हैं। इनमें बैकलाइट की-बोर्ड दिया गया है।

साथ ही पावर के लिए इसमें 69.7Whr की बैटरी दी गई है। ये प्रीमियम लैपटॉप 10th जेनरेशन Intel Core प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce MX250 ग्राफिक्स कार्ड 2GB ग्राफिक मेमोरी के साथ दिया गया है। प्रीमियम लैपटॉप होने की वजह से इसमें 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है। इन लैपटॉप में दो USB 3.0 पोर्ट, एक HDMI पोर्ट, UFC-microSD कॉम्बो और एक हेडफोन जैक दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »