28 Mar 2024, 14:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

OPPO ने लाँच की वित्तीय सेवा ऐप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 12:49AM | Updated Date: Mar 3 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो इंडिया ने वित्तीय सेवा ऐप ‘ ओप्पो कैश’ लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी के उत्पाद एवं वपिंणन उपाध्यक्ष सुमित वालिया ने सोमवार को यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि इसकी मदद से यूजर आसानी से वित्तीय सेवाएं ले सकेंगे और उन्हें ट्रैक भी कर पाएंगे।
 
इसकी मदद से एंड-टू-एंड वित्तीय सॉल्यूशन यूजर  को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में इसके 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी की ओर से 20 से ज्यादा वित्तीय सेवाओं कंपनी के साथ साझेदारी की गयी है। ऐप अभी बीटा संस्करण लाँच किया है और म्यूचुअल फंड्स, फ्रीडम एसआईपी, व्यक्तिगत ऋण, कारोबारी ऋण और स्क्रीन बीमा तक की पेशकश की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »