28 Mar 2024, 18:18:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टीटीके प्रेस्टीज ने लाँच किया ‘ग्रेन ग्राइंडर’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2020 5:36PM | Updated Date: Mar 2 2020 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रसोई के लिए उपयोग उत्पाद बनाने वाली कंपनी टीटीके प्रेस्टीज ने घर पर ताजा आटा तैयार करने वाला ‘ग्रेन ग्राइंडर’ आटा चक्की लाँच किया है जिसकी कीमत 9995 रुपये है। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह मशीन गेहूँ, जई, चावल, मक्का, मसूर, ज्वार, राई और कई चीजें पीसने में सक्षम है। इसमें कई अनाजों के मिश्रण का आटा भी बनाया जा सकता है। उसने कहा कि 180 वॉट की मोटर के साथ ग्राइंडर उपयोग करने में आसान है और प्रति घंटे 3 से 5 किलोग्राम आटा तैयार कर सकता है। महीन से लनेकर मोटे तक पिसाई की सुविधा है। कंपनी इस पर दो साल की वारंटी दे रही है और यह अब उत्तर भारत के प्रमुख आउटलेट और प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव स्टोरों में उपलब्ध है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »