29 Mar 2024, 12:19:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉच से पहले OnePlus 8 pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:28AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने वनप्लस 8 सीरीज पर काम कर रही है। एक महीने पहले, हमने वनप्लस 8 प्रो वेरिएंट को गीकबेंच पर देखा था। लेकिन इससे पहले OnePlus 8 के स्पेसिफिकेशन्स लीक पाए गए हैं। गीकबेंच की वेबसाइट पर GALILEI IN2025 कोडनेम के साथ एक स्मार्टफोन देखा गया है. यहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी दर्ज हैं. यहां अपलोड की तारीख 12 फरवरी लिखी है. हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च के बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा है। बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus 8 में Android 10 बेस्ड Oxygen OS दिया गया है। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब OnePlus 8 की जानकारी लीक हुई है. इससे पहले Amazon Affiliate पेज पर OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कुछ डीटेल्स लीक हुई थीं।
 
Geekbench की लिस्टिंग की बात करें तो GALILEI IN2025 को माना जा रहा है कि यही OnePlus 8 है. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम दिया जाएगा. इसके अलावा यह Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 865 से लैस होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 8 का एक 12GB वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च के आखिर या अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 7T के साथ कंपनी ने 90Hz की डिस्प्ले दी थी। इस बार कंपनी OnePlus 8 सीरीज के प्रो मॉडल में 120Hz स्क्रीन दे सकती है. हालांकि OnePlus 8 बेस मॉडल में 90Hz डिस्प्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro में 50W (Warp Charge 50) दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »