24 Apr 2024, 02:20:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन-आइ‎डिया की पोस्टपेड सर्विस होंगी बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 12:54PM | Updated Date: Feb 9 2020 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वोडाफोन और आई‎‎‎डिया दोनों को ऑपरेट करने वाली कंपनी वोडाफोन-आइ‎डिया ‎लि‎मिटेड की पोस्टपेड सर्विस बंद करने जा रही है। बताया जा रहा है ‎कि अब कंपनी में पोस्टपेड सिर्फ वोडाफोन रेड ब्रैंड के तहत ही मिलेगा। कंपनी अपने पोस्टपेड सेगमेंट को एक प्लेटफॉर्म के तहत ही लाना चाहती है। अब आइडिया पोस्टपेड के कस्टमर्स वोडाफोन रेड की सर्विस के तहत आ जाएंगे।  अब जो भी नए पोस्टपेड कस्टमर्स कंपनी से जुड़ेंगे, उन्हें सीधे वोडाफोन रेड के प्लान मिलेंगे। वहीं आइडिया की पोस्टपेड सर्विस आइ‎डिया ‎‎र्निवाण के यूज़र्स को वोडाफोन रेड के एक जैसे प्लान्स की ओर से शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

कंपनी ने कहा कि सभी पोस्टपेड सर्विसेज़ और प्रॉडक्ट्स अब कस्टमर्स को प्रीमियम और एस्पिरेशनल ब्रांड वोडाफोन रेड के तहत मिलेंगे। यह इनीशिएटिव मुंबई से शुरू होगा और अगले महीनों में एक के बाद एक फेज़ करके सभी सर्किल में यह बदलाव कर दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ब्रैंड चेंज करने से पोस्टपेड प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। वोडाफोन और आइडिया के तहत मिलने वाले प्रीपेड प्लान पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। बता दें कि वोडाफोन पर फिलहाल 53,039 करोड़ का कर्ज है, वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी ने 50,922 करोड़ का घाटा पोस्ट किया था। ऐसे में कंपनी का यह कदम उसके खर्चे कम करने में मदद कर सकता है। कंपनी को नवंबर, 2019 में सब्सक्राइबर्स का भी बड़ा घाटा हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »