20 Apr 2024, 06:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

YouTube प्रीमियम मेंबर्स की संख्या 20 मिलियन के पार, हुआ इतना मुनाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 2:23AM | Updated Date: Feb 7 2020 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। Google के स्वामित्व वाले YouTube के प्रीमियम मेंबर्स की संख्या 20 मिलियन से अधिक हो गई हैं। जिसमें जिमसें म्यूजिक और YouTube TV प्रीमियम भुगतान वाले सब्सक्राइबर शमिल हैं। YouTube ने 2019 में YouTube सब्सक्रिप्शन और अन्य गैर-विज्ञापन राजस्व में $ 3 बिलियन की वार्षिक दर प्राप्त की है। अल्फाबेट के संस्थापक और सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को इस बात की घोषणा की है। YouTube ने वार्षिक विज्ञापन आय के मामले में $ 15 बिलियन में प्रवेश कर लिया है। जिसने पूर्व वर्ष की तुलना में 35.8 प्रतिशत की वृद्धि है। पिचाई ने बताया कि 2019 की चौथी तिमाही में YouTube ने $ 4.17 बिलियन का राजस्व दर्ज किया। लोग अब YouTube के होम फीड में आसानी से प्रोडेक्ट भी खरीद सकते हैं। कुछ महीने पहले, YouTube ने भारत में 'YouTube चार्ट्स' को शुरू किया, जो एक स्थान पर ट्रेंडिंग म्यूजिक लिस्ट, टॉप म्यूजिक , कलाकारों और म्यूजिक वीडियोज को शो करता है।
 
इसके साथ, भारत ग्लोबल चार्ट के साथ 56 वाँ देश बन गया। 'YouTube चार्ट' के दो बिलियन से अधिक वैश्विक उपयोगकर्ता और भारत में 265 मिलियन मासिक उपयोगकर्ता हैं। पिछले वर्ष के दौरान, कई भारतीय कलाकार YouTube म्यूजिक देश के चार्ट पर पहुंचे हैं। ये वैश्विक चार्ट के साथ यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में हैं। YouTube चार्ट्स में ट्रेंडिंग लिस्ट, टॉप गाने, आर्टिस्ट और म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। YouTube चार्ट YouTube म्यूजिक के भीतर भी उपलब्ध हैं। इनमें वैश्विक और स्थानीय स्तर पर 'शीर्ष 100' सबसे अधिक बजने वाले गाने और 'शीर्ष 100' संगीत वीडियो और 'टॉप 30 ट्रेंडिंग' चार्ट शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »