24 Apr 2024, 03:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

15 साल का हुआ Google Maps, कंपनी ने बदला डिजाइन-आइकॉन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 2:12AM | Updated Date: Feb 7 2020 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Google Maps अब 15 साल का हो गया है. 15वीं सालगिरह मनाते हुए कंपनी ने Google Maps का नया आइकॉन जारी किया है। सिर्फ आइकॉन ही नहीं, बल्कि मैप्स को रीडिजाइन भी किया गया है। गूगल मैप्स के कुछ फीचर्स को भी रीडिजाइन किया गया है। Google Maps के नए आइकॉन की बात करें तो यहां गूगल मैप को पिन की तरह व्हाइट बैकग्राउंड पर रखा गया है। इसमें गूगल के अपने सिग्नेचर कलर्स हैं। नया आइकॉन नए अपडेट के साथ iOS और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा। गूगल के दूसरे ऐप आइकॉन के आधार पर ही इसे बदला गया है। गूगल मैप्स के इंटरफेस में भी कुछ बदलाव हैं। बॉटम में दो टैब - कॉन्ट्रिब्यूट और अपडेट हैं. For You टैब को Saved टैब से रिप्लेस किया गया है। गूगल ने मैप्स में कुछ नए फीचर्स भी दिए हैं जो मार्च से आपके फोने में दिखने लगेंगे. क्राउडसोर्स इनफॉर्मेशन पर फोकस किया गया है ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का जानकारियां ज्यादा सटीक हो सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »